Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शीतला सप्तमी पर बनाएं शाही मीठा भात

Advertiesment
kesari bhath
सामग्री :
 
1 कटोरी बासमती चावल, डेढ़ कटोरी शक्कर, इलायची पावडर आधा चम्मच, 5-7 केसर के लच्छे, मीठा पीला रंग चुटकी भर या आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच घी, 2-3 लौंग, मेवे की कतरन पाव कटोरी, 15-20 किशमिश (गुनगुने पानी में भीगे हुए)।
 
विधि :
 
चावल बनाने के पूर्व एक घंटे तक गला कर रखें। अब एक बड़े मर्तबान में पानी उबाल लें। उसमें हल्दी डालें और चावल पका कर थाली में ठंडे होने के लिए रख दें। दूसरी ओर एक-से डेढ़ तारी की चाशनी तैयार कर लें। उसमें पके चावल डालकर कुछ देर चलाएं।
 
अब इलायची एवं मीठा रंग मिलाएं। एक पैन या कड़छी में अलग से घी गरम करके उसमें लौंग डाले और ऊपर से चावल पर बुरकाएं। साथ ही मेवे की कतरन और भीगे हुए किशमिश भी डालें और मिलाकर लजीज शाही मीठा भात पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi