Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाजवाब मीठी-मीठी शाही खीर...

Advertiesment
खीर
सामग्री :
2 लीटर दूध, दो मुट्ठी बासमती चावल, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता व काजू की कतरन, चार बड़े चम्मच शक्कर, आधा चम्मच पिसी इलायची और 3-4 लच्छे केसर।

विधि :
खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। अब दूध को मोटे तले वाले बर्तन में लेकर चार-पांच उबाल आने तक पका लें। चावल का पूरा पानी निथार कर दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें।

चावल पकने के बाद शक्कर डाल दें और शक्कर गलने तक दूध को लगातार चलाती रहें। बीच में छोड़े नहीं। खीर जब अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तब उसमें सूखे मेवे की कतरन, इलायची डाल दें।

एक अलग कटोरी में थोड़ा-सा गरम दूध लेकर केसर डालें और घोंट लें। 2-3 उबाल आने पर गैस बंद कर दें। तैयार खीर को पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi