Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमावस्या के दिन भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें मालपूए का भोग, मिलेगा शुभ‍ता का आशीष

हमें फॉलो करें webdunia
Malpua Bhog
मालपुआ एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। भगवान को इसका भोग लगाने से वे अतिप्रसन्न होते हैं। अमावस्या पर भोलेनाथ को लगाएं मालपूए का भोग...

सामग्री : 
 
1 कप मैदा छना हुआ, 1 कप दूध, 1 चम्मच सौंफ, डेढ़ कप शक्कर, 1 चम्मच नीबू रस, घी (तलने और मोयन के लिए), डेकोरेशन के लिए मेवे की कतरन, 1 चम्मच इलायची पावडर।
 
विधि : 
 
पहले मैदे में दो बड़े चम्मच घी का मोयन डालें, तत्पश्चात दूध और सौंफ मिलाएं और घोल तैयार कर लें। एक मोटे पेंदे के अलग बर्तन में शक्कर, नीबू रस और तीन-चौथाई कप पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें।
 
एक कड़ाही में घी गर्म करके एक बड़े चम्मच से घोल डालते जाएं और करारा फ्राय होने तक तल लें। फिर चाशनी में डुबोएं और एक अलग बर्तन में रखते जाएं। 
 
इस तरह सभी मालपुए तैयार कर लें और ऊपर से मेवे की कतरन और इलायची बुरका कर अमावस्या पर शंकरजी को मालपूए का भोग लगाएं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Numerology 2021 : जानिए मूलांक 1 के लिए कैसा होगा नया साल