Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जन्माष्टमी व्यंजन : लजीज मोहन भोग

Advertiesment
Mohan Bhog Recipe
सामग्री :

1 कटोरी मोटा बेसन, आधा कटोरी घी, 4 बड़े चम्मच दूध, पिसी इलायची, सजाने के लिए कसा हुआ नारियल, शक्कर आवश्यकतानुसार, कतरी पिस्ता व बादाम एवं चांदी का वर्क।
 

 
विधि :
 
सबसे पहले बेसन में पिघला गर्म घी मिलाकर, दूध से बेसन मसलें। भुरभुरा-सा हो जाएगा। इस बेसन को मोटी छलनी से छान लें। कड़ाही में घी डालकर बादामी होने तक सेंकें। जब सौंधी-सौंधी खुशबू आने लगे तब आंच पर से उतार लें। शक्कर डूब जाए इतना पानी डालकर चाशनी तैयार करें। 2 तार की चाशनी बन जाने पर इसमें सिका हुआ मिश्रण मिलाकर अच्छी तरह घोटें।
 
चिकनाई लगी किनारेदार थाली में जमने के लिए डाल दें। ऊपर से पिसी इलायची, कटे हुए मेवे, नारियल, बुरक दें। बिलकुल ठंडी होने पर तेज चाकू से मनचाहे आकार में बर्फी काट लें। इस स्वादिष्ट मोहन भोग से पर्व का आनंद उठाएं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi