Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्चों का पसंदीदा लाजवाब वनीला केक

Advertiesment
New Year Cake
सामग्री : 
 
1 कप मैदा, 1/2 कप घी, 3/4 कप पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बैकिंग पावडर, 1/2 कप बादाम पिसा हुआ, 2-3 बूंदें वनीला एसेंस।
 
 
आइसिंग की सामग्री : 4 बड़े चम्मच बादाम शरबत, 4 चम्मच पानी, 250 ग्राम ठंडी क्रीम, 5 बड़े चम्मच पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बादाम एसेंस।
 
विधि :

मैदे और बैकिंग पावडर को छान लें। चीनी के साथ फेंटें। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी मिलाएं और फेंटते जाएं। अब इसमें मैदा डालें फिर फेंटें। एसेंस डालकर इस घोल को बैकिंग टिन में मक्खन लगाकर और मैदा बुरककर डाल दें। ऊपर से बादाम (पिसा) डालें। गरम ओवन में 45 मिनट तक बैक करें। हल्का ब्राउन होने पर निकाल लें।
 
आइसिंग की विधि : क्रीम, चीनी और एसेंस को फेंट लें। फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब इस क्रीम को केक पर लगाएं और तैयार लाजवाब वनीला केक पेश करें।

 
नोट : आप चाहे तो केक के ऊपर फूलों से डेकोरेट करके भी सर्व कर सकते हैं।




 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi