Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर पर इस तरह बनाएं लजीज तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री और मनाएं गणतंत्र दिवस

Advertiesment
हमें फॉलो करें घर पर इस तरह बनाएं लजीज तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री और मनाएं गणतंत्र दिवस
सामग्री : 
 
1 बड़ा पैकेट ताजा ब्रेड, एक आम, 1  कटोरी मलाई, 1 कटोरी पिसी शक्‍कर, अमरूद का जैम आवश्यकतानुसार, 1 चम्मच गुलाब जल, डेकोरेशन के लिए- काजू, किशमिश, बादाम। 
 
विधि :
 
तिरंगी पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले मलाई में आधा कटोरी शक्‍कर व गुलाब जल मिलाकर इसे अच्‍छी तरह फेंटे। बाकी बची हुई शक्‍कर आम में मिलाकर उसे फेंटें। 
 
अब किसी प्लेट में एक ब्रेड रखें। उस पर अमरूद जैम फैलाएं, इस पर दूसरी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण फैलाएं। अब उसके ऊपर ब्रेड की तीसरी स्‍लाइस रखकर उस पर आम का मिश्रण फैलाएं। 
 
अब सजावट हेतु काजू, किशमिश और बादाम चिपकाएं तथा इसे बीच से दो भागों में काट लें। बच्चों की पसंदीदा लजीज तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री पेश करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बार-बार सैनिटाइजर से हाथ साफ करने की है आदत, तो जान लीजिए गंभीर नुकसान