Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शरद पूर्णिमा विशेष : केसरिया शाही बासमती खीर...

Advertiesment
Sharad Purnima Prasad
सामग्री :
 
 

 
ढ़ाई लीटर दूध, बासमती चावल दो मुट्ठी, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता व काजू की कतरन, चार बड़े चम्मच शक्कर, आधा चम्मच पिसी इलायची, 3-4 लच्छे केसर दूध में भीगे हुए।
 
विधि :
 
खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। चार-पांच उबाल लें। पूरा पानी निथार कर चावल को दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
 
चावल पकने के बाद शक्कर डाल दें और शक्कर पिघलने तक लगातार चलाती रहें, बीच में छोड़े नहीं। अब इसमें मेवे की कतरन और पिसी इलायची डाल दें। अब कटोरी में रखी भीगी केसर को मैश कर दें और उबलते खीर में डाल दें। खीर अच्छी गाढ़ी होने के पश्चात गैस बंद कर दें। तैयारकेसरिया शाही बासमती खीर से त्योहार का आनंद उठाएं। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खसखस के 10 करिश्माई फायदे, जरूर जानिए