Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मजेदार तिल-गुड़ की शाही पपड़ी

Advertiesment
Til Gur Papdi Recipe in Hindi
सामग्री : 
 

पाव कप सफेद तिल,1 कप आटा, पाव कप मैदा, पाव कप रवा, आधा कप गुड़ (बारीक किया हुआ), पाव छोटा चम्मच जायफल पावडर, 1 चुटकी नमक, पाव छोटा चम्मच इलायची पावडर, घी (मोयन एवं तलने के लिए)।
 
विधि : 
पहले आटा, रवा, मैदा, तिल, जायफल पावडर एवं नमक मिला लें। ‍अब एक कप पानी में गुड़ घोलकर गर्म करें। गुड़ पूरी तरह घुल जाने पर इस पानी में एक बड़ा चम्मच घी (मोयन का घी) मिलाकर खूब फेंटें। फेंटे हुए पानी से कड़ा आटा गूंथ लें। 
 
तत्पश्चात गूंथे आटे की 2-3 बड़ी लोइयां बना कर मोटी-मोटी रोटी बेल लें। अब उसे अपने मनपसंद आकार में शेप देकर काट लें। एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। अब तिल-गुड़ की शाही पपड़ी पेश करें।


 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi