Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाजवाब तिल-गुड़ के लड्डू

Advertiesment
til ladoo
सामग्री : 
 
500 ग्राम तिल, गुड़ 250 ग्राम, 50 ग्राम नारियल बूरा, बादाम-पिस्ता 100 ग्राम, इलायची 4-5 नग।

विधि :
 
सर्वप्रथम तिल को कड़ाही में हल्का-सा भून लें। अब एक दूसरे बर्तन में गुड़ में थोड़ा पानी डालकर चाशनी बनाएं। चाशनी बनने पर तिल, इलायची पावडर डालकर मिलाएं और उसमें बादाम-पिस्ता बारीक कतर कर डालें।
 
अब नारियल बूरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मनचाहे आकार के लड्डू बना लें। खाने में स्वादिष्ट तिल-गुड़ के लड्‍डू आपको जरूर पसंद आएंगे। 
 
नोट : अगर इसी मिश्रण से आपको तिल पट्‍टी बनाना हो तो, एक थाली या ट्रे में घी की चिकनाई का हाथ लगाकर इस मिश्रण को जमा देने से तिल पट्टी भी आसानी से बनाई जा सकती है।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi