Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 अगस्त व्यंजन : लाजवाब तिरंगी खोया बर्फी

Advertiesment
Tirangi Barfi Vegetarian Recipe
सामग्री :


400 ग्राम खोया या मावा (फ्रेश), 350 ग्राम शक्कर, 150 ग्राम पनीर, मीठा पीला व हरा रंग, चांदी का बरक, आधा चम्मच इलायची पावडर।
 
विधि :
 
सबसे पहले खोया और पनीर को कद्दूकस करके रख लें। अब इसमें शक्कर मिलाएं, तत्पश्चात कड़ाही में मध्यम आंच पर पकने दें। मिश्रण गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें।

अब तैयार मिश्रण को तीन भागों में बराबर बांट लें। पहले वाले को सफेद रखें। दूसरे भाग में मीठा पीला व तीसरे भाग में हरा रंग मिला लें।

हल्के हाथ से मोटा बेल लें और सबसे नीचे हरा, फिर सफेद और ऊपर पीले रंग की जमा दें और हल्के से हाथ से दबा कर बरक चिपका दें। अब इसको चौकोर शेप छोटे-छोटे साइज में काटें और लाजवाब तिरंगी बर्फी पेश करें।


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi