Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कच्चे नारियल का हलवा

Advertiesment
हमें फॉलो करें कच्चे नारियल हलवा कच्चे नारियल का हलवा
ND

सामग्री :
2 कच्चे नारियल, 200 ग्राम शक्कर, 50 ग्राम मावा, 50 ग्राम घी, आवश्यकता के अनुसार सूखे मेवे, पिसी इलायची पावडर आधा चम्मच।

विधि :
कच्चे नारियल किस कर रातभर पानी में भिगोकर रखें, सुबह नारियल का पानी निथार लें। अब सिलबट्‍टे या मिक्सी में इसे बारीक पीस लें। कड़ाही में घी गरम करके पिसा नारियल धीमी आँच पर पकाएँ।

मावा अलग से अच्छा भून लें और नारियल में डालकर शक्कर डालें तथा धीमी आँच पर पका लें। फिर नीचे उतारकर इलायची पावडर डालें।

सूखे मेवे को घी में तलकर ऊपर से सजा दें। ठंडा होने पर हलवा परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi