Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रिसमस स्पेशल : प्लम केक

फलों के रस और रम से बना प्लम केक

हमें फॉलो करें क्रिसमस स्पेशल : प्लम केक
प्लम केक - क्रिसमस पर विशेष महत्व रखता है। क्रिसमस की खुशियां इस केक के बिना अधूरी मानी जाती हैं। इस दिन ईसाई एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हुए केक खिलाकर मुंह मीठा करते हैं। क्रिसमस प्लम केक एक आकर्षक रेसिपी के माध्यम से तैयार किया जाता है।

इस केक को तैयार करने के लिए खासी मशक्त करनी पड़ती है। इसमें रम, फलों व गर्म मसालों का का प्रयोग इस केक में विशेष तौर किया जाता है।

प्लम केक फलों को एक महीना पहले से रम में भिगोकर रखा जाता है। इसके बाद इसमें गर्म मसालों का प्रयोग कर इस केक तैयार किया जाता है। तैयार होने के बाद इस केक का रंग भूरा होता है।

इस केक की डेकोरेशन के लिए चैरी, ड्रायफ्रूट के अलावा क्रीम आदि कई चीजों का प्रयोग किया जाता है। प्लम केक हार्ट की शेप, क्रिसमस ट्री स्टार व अन्य कई आकर्षक शेप्स में तैयार किया जाता है।

केक के ऊपर मैरी क्रिसमस के साथ-साथ क्रीम और चैरी के साथ सांता क्लॉज आदि बनाकर इसे सजाया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi