Sweets Dishes %e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9c %e0%a4%96%e0%a5%80%e0%a4%b0 111101400046_1.htm

khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गेहूं की लजीज खीर

- राजश्री कासलीवाल

Advertiesment
करवा चौथ स्पेशल डिश
ND

सामग्री :
1 कटोरी गेहूं दो-तीन टुकड़ों में कटा हुआ, 2 चम्मच मक्का आटा, 1 से सवा कटोरी गुड़ या शक्कर स्वादानुसार, पिसी इलायची, नारियल का तैयार दूध, 1 कटोरी ताजा नारियल किसा हुआ, आधा कटोरी मेवे की कतरन, केसर के कुछेक लच्छे।

विधि :
सर्वप्रथम गेहू में 2-3 कटोरी पानी डालकर कुकर में डालें। 2-3 सीटी लेकर सॉफ्ट होने तक पका लें। अब नारियल का दूध डालें और गाढ़ा होने तक हिलाएं। तत्पश्चात शक्कर या गुड़ डालकर तेज आंच पर 10-15 तक पकाती रहे। इसे बीच में छोड़े नहीं अन्यथा यह नीचे से जल जाएगा।

मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने पर उसमें पिसी इलायची, केसर व मेवे की कतरन डालकर हिलाएं। गैस बंद करने से पूर्व ऊपर से नारियल का बूरा बिखेर दें। तैयार गेहूं की लजीज मेवे वाली खीर पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi