Sweets Dishes %e0%a4%9a%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be 114031300062_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चॉकलेटी मोबाइल गुझिया

Advertiesment
व्यंजन स्पेशल
- राजकुमारी वी. अग्रवाल

FILE


सामग्री :
250 ग्राम मैदा, 1 टी स्पून घी, 1/4 टी स्पून बैकिंग पावडर, चुटकीभर नमक व कोको पावडर, तलने के लिए घी व दूध।

भरावन सामग्री :
100 ग्राम मावा, 100 ग्राम पिसी शक्कर, काजू-बादाम कतरन, किशमिश, इलाइची पावडर, 1 चॉकलेट किसी हुई व चॉकलेट सॉस।

विधि :
गुझिया की सभी सामग्री मिक्स करें। घी व दूध को छोड़कर तथा दूध डालकर सख्त मैदा गूंथ लें। चॉकलेट सॉस को छोड़कर बाकी भरावन सामग्री मिक्स करें। मैदे की छोटी-छोटी पूरी बेलें व बीच में चॉकलेट मिक्स रखकर चारों तरफ से पानी की सहायता से बंद कर लें (लंबे-चौकोर)।

घी गर्म करें व सभी गुझियों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। थोड़ा ठंडा होने पर कोन में चॉकलेट सॉस भरें व मोबाइल जैसे नंबर व डिजाइन बना लें। 'चॉकलेटी मोबाइल गुझिया' देखने में सुंदर व खाने में नया स्वाद देगी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi