सामग्री : 1 कप वनीला आइस्क्रीम, 2 केले, 1 कप बटरस्कॉच आइस्क्रीम, 1 कप ऑरेंज आइस्क्रीम, 50 ग्राम किसी हुई चॉकलेट, आधा कप क्रीम और चेरी।
ND
विधि : केले छिलकर लंबाई में आधा काटें। चॉकलेट को डबल बॉइलर में पिघला लें। इसमें क्रीम मिक्स करें। एक सर्विंग डिश में कटा केला रखें। इस पर एक-एक स्कूप वनीला, बटरस्कॉच एवं ऑरेंज आइस्क्रीम रखें। इसके ऊपर चॉकलेट क्रीम डालें।
इसी तरह एक प्लेट और तैयार करें। इसे फ्रीजर में ठंडा करें। बनाना स्प्लिट आइस्क्रीम तैयार है। ठंडी-ठंडी आइस्क्रीम चेरी से सजाकर सर्व करें।