Publish Date: Thu, 16 Oct 2014 (16:08 IST)
Updated Date: Thu, 16 Oct 2014 (16:14 IST)
सामग्री :
रवा आधा कप, मैदा चार कप, एक कटोरी घी (मोयन के लिए), थोड़ा-सा बेकिंग पावडर, दो कटोरी शक्कर, तलने के लिए घी अलग से।
विधि :
सर्वप्रथम रवे-मैदे में गरम घी का मोयन देकर गुनगुने पानी से कड़ा आटा गूंथ लें। अब बड़ी-बड़ी लोई बनाकर उसे मोटा बेल लें। उसकी लंबी-लंबी स्ट्रिप काट लें और हर स्ट्रिप पर पानी का हाथ फेरकर फोल्ड कर लें। सारी स्ट्रिप फोल्ड बनाकर कपड़े पर सुखने के लिए रख दें।
अब एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर सारे पेठे तल लें। ध्यान रखें कि पेठों का रंग ज्यादा न बदलें। सारे पेठे तलने के बाद एक बर्तन में शक्कर में आधा कप पानी डालकर बूरे की चाशनी तैयार करें।
पेठे ठंडे होने के बाद कड़छी की सहायता से उन पर चाशनी बिखेरती जाएं। जब सारे पेठों पर चाशनी चढ़ जाए तब उन्हें एयर टाइट डिब्बे में भर दें और पर्व का आनंद उठाएं।