Publish Date: Wed, 01 Oct 2014 (11:33 IST)
Updated Date: Wed, 01 Oct 2014 (12:05 IST)
सामग्री :
गेहूं का आटा 250 ग्राम, पाव कटोरी बेसन, 100 ग्राम शक्कर, एक चम्मच इलायची पावडर, एक छोटी चम्मच खसखस, तलने के लिए घी अथवा तेल।
विधि :
सबसे पहले गेहूं के आटे में, बेसन, शक्कर और थोड़ा-सा मोयन डालकर उसका गाढ़ा घोल करके आधे घंटे के लिए रख दें। तत्पश्चात उसमें इलायची पावडर, खसखस के दाने डालकर मिश्रण को एकसार कर लें।
अब एक कड़ाही में तेल गरम कर धीमी आंच पर गोल-गोल गुलगुले तल लें। तैयार पारंपारिक मिठाई गुलगुले घर आए मेहमानों को पेश करें।