Sweets Dishes %e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%a1%e0%a5%82 113083100033_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बूंदी के केसरिया लड्‍डू

Advertiesment
बूंदी के लड्डू
सामग्री :
तीन कटोरी बेसन (दरदरा पिसा हुआ), दो कटोरी चीनी, एक छोटा चम्मच इलायची पावडर, काजू अथवा बादाम पाव कटोरी, केसर 5-6 लच्छे, मीठा पीला रंग चुटकी भर, तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में देसी घी, पाव कप दूध।


विधि :
बेसन को छान लें। उसमें चुटकी भर मीठा पीला रंग मिलाइए और पानी से घोल तैयार कर लीजिए। अब एक तपेले में पानी एवं शक्कर को मिला कर एक तार की चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में थोड़ा-सा पीला रंग और केसर हाथ से मसल कर डाल दीजिए। साथ ही पिसी इलायची भी डाल दें।


एक कड़ाही में घी गर्म करके छेद वाली स्टील की चलनी या झारे के सहायता से थोड़ी-थोड़ी करके सारे घोल की बूंदी बनाते जाइए और चाशनी में डालते जाइए। जब बूंदी पूरी तरह चाशनी पी लें। तब हाथ पर हल्का-सा घी या पानी लगा कर हल्के से दबाते हुए सभी बूंदी के लड्‍डू तैयार कर लें।

लड्‍डू बनाते समय सभी पर एक-एक काजू अथवा बादाम लड्‍डू के ऊपर हाथ से दबा दें। घर पर तैयार किए गए इन खास लड्‍डूओं से भोग लगाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi