Sweets Dishes %e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a0%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a0%e0%a5%80 %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%80 114031400041_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मीठी-मीठी गुलाल पोटली

Advertiesment
स्पेशल व्यंजन
- राजकुमारी वी. अग्रवाल

FILE


सामग्री :
250 ग्राम मैदा, 2 टेबल स्पून मोयन घी, 1/2 कप पिसी शक्कर, 1/4-1/4 कप बादाम, काजू कुटी, गुलकंद व खोपरा बूरा, घी तलने के लिए व लाल-पीला रंग खाने वाला, दूध।

विधि :
मैदे में लाल रंग थोड़ा-सा मिलाएं तथा मोयन का घी व पिसी शक्कर मिलाकर दूध से गूंथ लें। बादाम, काजू, गुलकंद व खोपरा बूरा मिलाएं। थोड़े मैदे में पीला रंग मिलाकर अलग से गूंथकर रखें व पूड़ी जैसा बेलकर पतली-लंबी पट्टियां काट लें।

लाल मैदे की छोटी-छोटी पूरी बनाएं व गुलकंद-मिश्रण रखकर चारों तरफ से चुन्नट देते हुए पोटली जैसी बना लें। ऊपर से थोड़ी जगह 1/4 इंच छोड़कर पीली पट्टियों से लपेट दें। घी गर्म करें व मध्यम आंच पर सभी पोटलियों को तल लें व सर्व करें।



हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi