Sweets Dishes %e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a0%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a0%e0%a5%87 %e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9c %e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%87 113102600027_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मीठे-मीठे लजीज अनारसे

अनारसे बनाने की आसान विधि

Advertiesment
अनारसे
'अनारसे' एक खास महाराष्ट्रीयन पकवान है जो अमूमन हर मराठी भाषियों के घर पर त्योहार पर बनता है। इस मीठे पकवान को पसंद करने वालों में केवल मराठी भाषी ही नहीं बल्कि यह सभी को पसंद आता है।

सामग्री :
3 से 4 कप चावल, शक्कर, 1 चम्मच खसखस, शुद्ध घी अथवा डालडा, थोड़ा-सा दूध।

आगपढ़ेअनारसे बनाने की आसान विधि :


विधि :
दिवाली के त्योहार का खास पकवान अनारसे बनाने की प्रक्रिया तीन दिन पहले से शुरू हो जाती है। जिस दिन अनारसे बनाना है उससे तीन दिन पहले चावल को धो लें। उसके बाद चावल में पानी डालकर रात भर के लिए रख दें। दूसरे दिन चावल का पानी बदल कर फिर से रात भर के लिए रख दें। दूसरे दिन चावल से पानी अलग कर चावल सुखा लें और फिर उसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें।

चावल से थोड़ी कम मात्रा में शक्कर लेकर उसे भी मिक्सी में ग्राइंड कर लें। चावल और शक्कर को मिलाकर गूंथ लें और फिर रात भर के लिए रख दें। इसके बाद अनारसे बनाने से तीन चार घंटे पहले दूध मिलाकर गूंथे हुए आटे को छोड़ दें। तीन चार घंटे बाद आटे की छोटी-छोटी पीठी बनाकर एक तरफ खसखस लगाएं।

पीठी के जिस तरफ खसखस लगा है, उस तरफ से घी में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। इसे सिर्फ एक तरफ से ही तलना है। अनारसे एक तरफ से मुलायम और दूसरी तरफ से थोड़े कड़े होते हैं

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi