Sweets Dishes %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%81%e0%a4%97 %e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a6 %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95 109080400060_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूँग दाल का गोंद पाक

राखी स्पेशल

Advertiesment
राखी व्यंजन
ND

सामग्री :
125 ग्राम मूँगदाल, 500 ग्राम मावा, 375 ग्राम चीनी, 100 ग्राम गोंद, 200 ग्राम घी, 125 ग्राम बादाम, 1 चम्मच केसर, 1/2 चम्मच पिसी छोटी इलायची, चाँदी का बरक।

विधि :
बादाम और मूँगफली रात को अलग-अलग भिगो दें। सुबह पानी झार लें। बादाम छील लें। फिर मूँगफली व बादाम अलग-अलग दरदरा पीस लें। गोंद सुखाकर, मोटा दरदरा कर, छानकर चूरा अलग रख लें। गर्म घी में मोटा गोंद तल लें। फिर उसी घी में दाल-बादाम डालकर मंदी आँच में हल्का गुलाबी सेक लें।


सिकने पर मोटी चलनी से छना मावा और गोंद का चूरा डाल दें। 2-3 मिनट सेककर, उतार कर ठंडा कर लें। अब चाशनी बनाकर गोंद, बादाम, केसर और इलायची अच्छी तरह मिला दें। थाली में घी का हाथ लगाकर इसे फैलाकर जमा दें। बरक लगाकर चक्की काट लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi