Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेवे से सजी लज्जतदार बालूशाही

Advertiesment
हमें फॉलो करें बालूशाही
FILE

सामग्री :
250 ग्राम मैदा, 1 बड़ा चम्मच दही, 1 चुटकी बेकिंग पावडर, 500 ग्राम शक्कर, 100 ग्राम घी मोयन के लिए थोड़ी-सी पिसी इलायची, बादाम-पिस्ते की कतरन पाव कटोरी, तलने के लिए घी।

विधि :
छने हुए मैदे में पिघला गरम घी व बेकिंग पावडर मिलाइए। इसे दही से मुलायम गूंधें। आधा घंटा गलने दीजिए। अब शक्कर में आधा गिलास पानी डालकर डेढ़ तार की चाशनी तैयार कीजिए। चाशनी में पिसी इलायची मिलाइए।

तत्पश्चात गूंधा हुआ मैदा मसलकर छोटे-छोटे गोले बनाइए। एक कड़ाही में घी गरम रखें। तैयार गोलों को दोनों तरफ हल्का-सा दबाते हुए गरम घी में छोड़ते जाइए। मध्यम आंच पर तलें। इन्हें बिना पलटे, सुनहरा होने तक तल लें। ये अपने आप फूलकर ऊपर आ जाएंगे।

इन्हें एक चलनी में रखकर ऊपर से चाशनी फैलाइए अथवा चाशनी में डुबोकर इन्हें चलनी पर रखते जाइए। तैयार लज्जतदार बालूशाही के ऊपर बादाम-पिस्ते की कतरन बुरके और घर आए मेहमानों को पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi