Sweets Dishes %e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%ac %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80 113081700025_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाजवाब शाही बालूशाही

Advertiesment
शाही बालूशाही
सामग्री :
250 ग्राम मैदा, 1 बड़ा चम्मच दही, 1 चुटकी बेकिंग पावडर, 500 ग्राम शक्कर, 100 ग्राम घी मोयन के लिए थोड़ी-सी पिसी इलायची, बादाम-पिस्ते की कतरन पाव कटोरी, तलने के लिए घी।



विधि :
सबसे पहले मैदे में पिघला हुआ घी व बेकिंग पावडर मिलाइए। इसे दही से मुलायम गूंथें। आधा घंटा ढंककर गलने दीजिए।


अब शक्कर में आधा गिलास पानी डालकर डेढ़ तार की चाशनी तैयार कीजिए। चाशनी में पिसी इलायची मिलाइए।

तत्पश्चात गूंथा हुआ मैदा मसलकर छोटे-छोटे गोले बनाइए। एक कड़ाही में घी गरम रखें। तैयार गोलों को दोनों तरफ हल्का-सा दबाते हुए गरम घी में छोड़ते जाइए। मध्यम आंच पर तलें। इन्हें बिना पलटे, सुनहरा होने तक तल लें। ये अपने आप फूलकर ऊपर आ जाएंगे।

webdunia
FILE


अब इन्हें चाशनी में डुबोकर चलनी पर रखते जाइए। ऊपर से बादाम-पिस्ते की कतरन बुरके और घर आए मेहमानों को तैयार लाजवाब शाही बालूशाही पेश करें।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi