Sweets Dishes %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97 111090900069_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाही पुडिंग

Advertiesment
शाही पुडिंग
ND

सामग्री :
फ्रेश मीठा दही 150 ग्राम, 1 कप शक्कर, 1 कप मेवे की कतरन, 100 ग्राम जैली क्रिस्टल, 1 कप क्रीम, इलायची पावडर 1 चम्मच, अरारोट ध चम्मच, केसर 4-5 लच्छे।

विधि :
एक बर्तन में एक कप पानी गरम करके उसमें जैली क्रिस्टल घोलिए। फिर दही में शक्कर, अरारोट डालकर खूब फेंटिए और जैली घोल में मिला दें। अब जैली बनाने वाले सांचे को गीला करके उसमें घोल डालिए और फ्रीज में ठंडा होने रख दीजिए।

जब जैली थोड़ी-थोड़ी जमने लगे तो उसमें मेवे की कतरन, केसर और इलायची डालकर फेंटें और फिर से जमने रख दीजिए। अच्छी तरह जम जाने पर जैली को एक प्लेट में निकालिए और क्रीम और मेवे से सजाकर ठंडी शाही पुडिंग पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi