Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाही मैंगो नान

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाही मैंगो नान
NDND
सामग्री : सामग्री : 500 ग्राम मैदा, 2 हापुस आम, 1 कप किसा पनीर, पाव कप कतरे हुए मेवे, 4 बड़ी इलायची पिसी हुई, 1 छोटी चम्मच शक्कर, 1 चुटकी मीठा रंग, 1 छोटी चम्मच यीस्ट (खमीर), 1/2 ग्लास गुनगुना पानी, 1 टिकिया, मक्खन, 1 छोटी चम्मच तेल रिफाइंड, 1/2 छोटा चम्मच नमक।

विधि :
मैदा में नमक, 1 छोटी चम्मच तेल मिलाकर मिला लें। पानी में 1 शक्कर घोले और उसमें यीस्ट मिलाकर 5 मिनट ढँक दें। फिर इस पानी से मैदे को गूँथे। खमीर उठाने के लिए 1 घंटे तक ढँककर रखें। अब आम को छीलकर, रस तैयार करें।

कड़ाही में मंदी आँच पर मावे की तरह ओटे। रस गाढ़ा होने लगे तब इसमें 1 छोटी चम्मच घी मिलाकर अच्छी तरह घोटे। जब रस लोई की तरह बन जाए तब यह कड़ाही में चिपकेगा नहीं। फिर इसमें किसा पनीर, मेवा, पीला रंग मिलाकर ठंडा होने पर इलायची मिलाएँ।

अब खमीर उठी मैदा दुगुनी फूल गई होगी। इस मैदे की नान आकृति में लंबी रोटी बनाइए। इस रोटी के एक छोर पर तैयार आम का मिश्रण आवश्यकतानुसार रखिए। दूसरा छोर पलटकर बंद करिए। बेकिंग ट्रे में चिकनाई लगाकर ऐसी रोटियाँ गुलाबी होने तक दोनों साइड से सेंक कर पेश कीजिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi