Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्पेशल रेसिपी : फिरनी

त्योहारों का मौसम और सरल स्वादिष्ट व्यंजन

Advertiesment
स्पेशल रेसिपी
जुलाई के महीने में रमजान भी आता है और श्रावण सोमवार भी। इस खास मौके पर हम लेकर आए हैं अपने हिन्दू और मुस्लिम बंधुओं के लिए कुछ स्पेशल वेजिटेरियन रेसिपीज। यह रेसिपीज मौसम के अनुकूल हैं और बनाने में आसान। घर पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं और परिवार वालों के साथ उनका लुत्फ उठाएं।

सामग्री :

* आधा कप चावल
* 1 लीटर दूध
* चुटकी भर केसर
* 10-12 बारीक कटे पिस्ते
* 10-12 बारीक कटे काजू
* 1/2 कप शक्कर
* 3-4 छोटी इलायची

विधि

चावल साफ करके धोएं और आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब पानी निकालकर हल्का मोटा पीस लें। दूध को गरम करने रखें और उबाल आने के बाद पिसे हुए चावल डालिए और फिर से उबाल आने तक चम्मच से चलाते रहें। धीमी गैस पर चावलों के पकने तक और फिरनी के गाढ़े होने तक पकाइए।

शक्कर व काजू के टुकड़े डालिए और केसर को थोड़े से दूध में घोलकर डाल दीजिए। शक्कर के घुलने तक फिरनी को पकाइए।

अब गैस बंद कर दें और इलायची पाउडर डालकर मिला दें। फिरनी को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए। खाना खाने के बाद ठंडी स्वादिष्ट फिरनी खाइए।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi