Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इन देशों में भी मनाया जाता है शिक्षक दिवस

Advertiesment
Teacher's Day
हमें शिक्षा देने वाले अध्यापक, शिक्षक या गुरु का सारी दुनिया में सम्मान होता है। जैसेकि भारत में पांच सितंबर को सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। विदित हो कि डॉ. राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे थे, लेकिन उन्होंने दुनिया के विश्वप्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं भी दी थीं और उन्होंने दुनिया के कई बड़ी हस्तियों को पढ़ाया भी था।


हालांकि यह परंंपरा दुनिया के अन्य देशों में पुरानी नहीं है, लेकिन फिर भी कई देशों में शिक्षकों को सम्मान देने के लिए अलग-अलग तिथि पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 
 
हमारे देश में तो गुरुओं का सम्मान करने की परंपरा बहुत पुरानी है और लोग पढ़ने के लिए जंगलों में बने गुरुकुल में जाया करते थे, लेकिन अन्य देशों में ऐसा नहीं है, फिर भी कुछेक देशों में इस परंपरा का निर्वाह किया जाता है। पाकिस्तान, रूस, इंडोनेशि‍या, सीरिया, मिस्र, लीबिया, मोरक्को, अमेरिका, तुर्की थाईलैंड, ईरान, तुर्की और मलेशिया जैसे देशों में भी मनाया जाता है।
 
इस देश में शिक्षक दिवस को मनाने के लिए अक्टूबर के पहले रविवार को मनाया जाता था। रूस में यह परंपरा 1965 से 1994 तक जारी रही, लेकिन यूनेस्को ने 1994 से पांच अक्टूबर को शिक्षक दिवस घोषित कर दिया। तभी से यहां प्रतिवर्ष पांच अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। दुनिया के कई अन्य देशों में भी पांच अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा है, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है।     
 
शिक्षक दिवस विभिन्न देशों में अलग-अलग तिथि को मनाया जाता है। पड़ोसी देश पाकिस्तान और रूस में पांच अक्टूबर, चीन में 10 सितंबर, अमेरिका में छह मई, ईरान में दो मई, सीरिया, मिस्र, लीबिया और मोरक्को में 28 फरवरी, थाईलैंड में 16 जनवरी, इंडोनेशिया में 25 नवंबर तथा दुनिया के अधिकांश देशों में पांच अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा है।
 
इसी तरह तुर्की में भी 24 नवंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है और यह आधुनिक तुर्की के जन्मदाता कमाल अतातुर्क की याद में मनाया जाता है। कमाल अतातुर्क, जिन्हें मुस्तफा कमाल पाशा के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म तुर्की में वर्ष 1881 में हुआ था और वर्ष 1938 में उनका निधन हो गया था। तब से प्रति वर्ष 24 नवंबर के दिन कमाल अतातुर्क को याद किया जाता है। 
 
एशिया में एक और देश है जिस पर हिंदू संस्कृति की गहरी छाप है। यह देश मलेशिया है जो कि मुस्लिम बहुत होने के बावजूद कई मामलों में भारतीयों की सी परंपराएं रखता है। यहां 16 मई को शिक्षक दिवस मनाया जाता है और इतना ही नहीं इसे यहां हरि दिवस के तौर पर भी जाना जाता है। इस दिन के दौरान देश के समूचे स्कूलों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें