छोटे पर्दे पर पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रजत टोकस को एकता कपूर के धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ में अकबर का रोल मिला है। पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने के बाद रजत ने एकता के ही सीरियल ‘तेरे लिए’ में भी काम किया था। जोधा अकबर में अकबर का रोल मिलने से खुश रजत ने कहा कि उन्हें छोटे पर्दे पर ऎतिहासिक किरदार निभाना पसंद है क्योंकि वे ऎसा किरदार निभाना चाहते हैं जिसमें अन्य धारावाहिकों में दिखने वाले अभिनेताओं से अलग दिख सकें।
PR PR |