Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जोधा अकबर की टीम ने की कड़ी मेहनत

Advertiesment
हमें फॉलो करें टेलीविजन

जी टीवी पर 18 जून से शुरू हुआ ऎतिहासिक धारावाहिक ‘जोधा अकबर’, एक मुगल शहंशाह और राजपूत राजकुमारी की शाही प्रेम कहानी पर आधारित है। शानदार सेट्स, ऎतिहासिक भव्यता और चुनिंदा कलाकारों के साथ यह धारावाहिक, जोधा - अकबर के दौर को पूरी विश्वसनीयता और विस्तार से पेश कर रहा है। बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा शो की स्क्रीप्ट को गहन शोध के बाद तैयार किया गया है। सुनने में आया है कि इसकी पूरी टीम ने हर किरदार के अलग - अलग लुक्स पर रिसर्च करने के लिए जयपुर और जोधपुर की यात्राएं की हैं।


सास - बहू सीरियल्स से मशहूर हुई एकता कपूर अब ऎतिहासिक धारावाहिक लेकर आई हैं। शो में अकबर के एक युवा योद्धा से शहंशाह बनने के सफर के साथ उनके और राजकुमारी जोधा के बीच प्रेम संबंध को गहराई से दर्शाया जाएगा। अपने किरदारों को पर्दे पर जीवंत करने के उद्देश्य से इसके कलाकारों ने घुड़सवारी और तलवारबाजी से लेकर मार्शल आर्टस तक का विशेष प्रशिक्षण लिया है।
PR
PR

पर्दे पर नजर आ रही जोधा अकबर की कहानी की तरह, शो के पर्दे के पीछे की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है। शो के शोधकर्ता डॉ. बोधिसत्व ने बताया कि लोग ऎतिहासिक शोज से बहुत कुछ सीखना चाहते हैं। सभी लोग शहंशाह अकबर के दिलचस्प निजी जीवन को विस्तार से जानने को उत्सुक हैं। अकबर के जीवन की ही तरह उनकी और जोधा की प्रेम कहानी भी उतनी ही रोचक है।

जोधा अकबर की निर्माता एकता कपूर इस शो को लेकर शुरू से ही बेहद उत्साहित थीं। उन्होंने शो के मुख्य कलाकारों के चयन के लिए कई ऑडिशंस लिए। शो में जोधा के किरदार के लिए एकता ने देशभर में 8 महीनों तक 7000 लड़कियों के ऑडिशंस लिए और अंततः अभिनेत्री परिधि शर्मा को चुना। एकता ने कहा कि मुझे किसी ऎसे चेहरे की तलाश थी जिससे नूर झलकता हो, साथ ही उसमें भारतीय इतिहास की सबसे प्यारी राजपूत राजकुमारी जैसी शान भी हो।
webdunia
PR
PR

एकता ने कहा कि मुझे बताया गया था कि जोधा की आंखों में सादगी, विनम्रता, साहस और दृढ़ निश्चय साफ झलकता था। परिधि में वह सबकुछ था जो मुझे जोधा में चाहिए था। इसी तरह अकबर की भूमिका के लिए एकता को ऎसे चेहरे की तलाश थी जिसमें लड़कपन की मासूमियत के साथ अल्हड़ मर्दानगी भी झलकती हो। उन्होंने बताया कि अकबर के किरदार के लिए उन्हें ऎसा अभिनेता चाहिए था जो लड़का भी दिखे और पुरूष भी। अकबर ऎसा चरित्र था जो 14 वर्ष की उम्र में एक सैनिक और राजा बन गया था।

जोधा अकबर की जोधा यानि परिधि शर्मा ने कहा कि मैं इस भव्य ड्रामा में ऎतिहासिक भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैंने घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने बताया कि दिलचस्प बात यह है कि मेरी ड्रेस और ज्वैलरी की वजन करीब 10 किलो है और सेट पर 8 से 10 घंटे तक इन्हें पहने रखना एक चुनौती से कम नहीं है।

शो में अकबर का किरदार निभा रहे रजत टोकस ने कहा कि मुझे इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि मैंने शो पृथ्वीराज चौहान किया है। मुझे लगता है यह शो अलग है क्योंकि इसमें युवा अकबर को दिखाया जा रहा है। जी टीवी का ‘जोधा अकबर’ अकबर के व्यक्तित्व के कई दिलचस्प पहलूओं को प्रस्तुत करेगा जो उसे एक महान योद्धा के साथ ही दयावान शहंशाह भी बनाते हैं।
webdunia
PR
PR

शो की कॉस्ट्यूम डिजाइनर निधि यश ने बताया कि हमने मुगलकालीन कीमती जवाहरात, मोती और बिना तराशे हीरों का उपयोग किया है। परिधान में वेलवेट, ब्रॉकेड, सिल्क और ऑर्गेंजा जैसे फैब्रिक्स शामिल किए गए हैं। हमने लहरिया, बंधेज, गोटा पट्टी और किनारियों का खूब इस्तेमाल किया है। अकबर से विवाह के बाद जोधा भव्य रूप में सजी धजी नजर आएंगी। इसी तरह जोधा की ज्वेलरी के लिए भी ज्वैलरी डिजाइनर एकता गुप्ता ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए हमने हाथफूल, कमरबंद, बाजूबंद और पायलों के डिजाइन तैयार किए। पुरूष कलाकारों के लिए कलगी, कुंडल, हार और अंगूठियां बनाई गईं।
webdunia
PR
PR

कुल मिलाकर एकता कपूर ने पूरे दम खम के साथ इस धारावाहिक को लांच किया है। अब देखना यह है कि दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं और एकता व उनकी टीम की मेहनत क्या रंग लाती है। देखिए शो ‘जोधा अकबर’ सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे जी टीवी पर।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi