Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुजाता : एक स्त्री का समर्पण

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुजाता इंद्राणी हल्दर रवि चोपड़ा
PR
बी.आर.‍चोपड़ा के बैनर द्वारा निर्मित ‘सुजाता - एक स्त्री का समर्पण’ नामक धारावाहिक 14 अप्रैल से सोनी एंटरटेनमेंट पर शुरू होने जा रहा है।

सुजाता एक ऐसी लड़की है जिसे अपने घर में, अपने परिवार में भी आप पा सकते हैं। घर को बनाने वाली एक संपूर्ण स्त्री, जो घर और परिवार दोनों को संभालती है। उसके लिए परिवार से ज्यादा कुछ महत्वपूर्ण नहीं है। कई महिलाओं की तरह सुजाता ने भी अपने परिवार के लिए अपने सपनों, महत्वाकांक्षाओं और जवानी का बलिदान किया है।

समय गुजरता है। वह एक ढर्रे पर चलकर अपने पति, बच्चों की देखरेख और उनकी इच्छाओं तथा माँग को पूरा करने के लिए जीवन जीने लगी। उसका जीवन जैसे समय विहीन हो गया। अचानक वह खुद को बिलकुल अकेली खड़ी पाती है।

फिर ऐसा समय आता है जब सच्चाई से उसका सामना होता है। उसके बच्चे बड़े हो जाते हैं। उनकी अपनी प्राथमिकताएँ हैं तथा अपनी माँ के लिए उनके पास बिलकुल भी समय नहीं है। पति से उसका नाममात्र संबंध है।

अपने घर को जोड़ने के बावजूद वह खुद को तन्हा पाती है। वह अब इतनी अकेली क्यों है, जब उसे अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत है? उसके साथ कोई और क्यों नहीं है, जबकि अपने परिवार के लिए वह सब कुछ न्यौछावर कर चुकी है?
‘सुजाता - एक स्त्री का समर्पण’ हर उस भारतीय महिला की मार्मिक और हृदय विदारक कहानी है जो अपना भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद खुद को तन्हा पाती है। जीवन की इस अवस्था में हर महिला सुजाता और उसके सफर की पहचान करेगी। हर पति और बच्चा भी हालात को समझेगा।

इस धारावाहिक के बारे में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के हेड ऑफ फिक्शन, संजय उपाध्याय कहते हैं ‘हम हमेशा भीड़ से हटकर नए विचार पेश करते हैं। जो भारतीय टेलीविज़न पर विविधतापूर्ण, प्रगतिशील और विशेष कहानियाँ पेश करने के हमारे भरोसे को और पुख्ता करते हैं। यह धारावाहिक हमारे सभी दर्शकों के लिए ताज़गी भरा बदलाव लाएगा। जीवन के इस मोड़ पर यह संकट ज्यादातर महिलाओं के लिए आम बात है।

इस धारावाहिक के निर्माता रवि चोपड़ा कहते हैं- ‘सुजाता बेहद खूबसूरत विचार है, यह उन महिलाओं की कहानी है जो शादी करती है और अपने परिवार और बच्चों की देखभाल करती है, परंतु जैसे ही वे 40 वर्ष की अवस्था में पहुँचती है संकट से उनका सामना होता है। उनके लिए किसी के पास समय नहीं होता। यह धारावाहिक ऐसी ही समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करता है।

webdunia
PR
इंद्राणी हल्दर इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनकी सहेलियों की भूमिका में दिव्या जगदाले और शीबा भी दिखाई देंगी। अमन वर्मा, रवि गुप्ता, रेणुका इसरानी, किरण भार्गव जैसे कलाकार भी इसमें नजर आएँगे। इसका प्रसारण प्रत्येक सोमवार से गुरुवार रात 10 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi