Television Articles %e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4 %e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%b8%e0%a4%be 107062100049_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमित सीखेंगे सालसा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमित वर्मा किट्टू सब जानती है
PR
‘किट्टू सब जानती है’ में रोहन कपूर का किरदार निभा रहे अमित वर्मा पिछले दिनो गोवा में देखे गए। गोवा में वे मौज-मस्ती करने नहीं बल्कि म्यूजिक ‍वीडियो की शूटिंग में हिस्सा लेने गए थे। यूएस की गायिका राजश्री अग्रवाल द्वारा गाए गीतों का वीडियो बन रहा था।

गाना रोमांटिक था और अमित को सालसा करना था। अमित सालसा में निपुण नहीं है। अमित ने बहुत कोशिश की कि वे सालसा सीख सकें लेकिन उनके पास क्लास जाने का समय नहीं था।

अमित का कहना है ‘मैंने तीन दिन तक शूटिंग की, लेकिन मुझे मौसम की मार सहनी पड़ी। कभी तेज गर्मी तो कभी तेज बरसात। धूप इतनी कड़क थी कि मेरी त्वचा झुलस गई। लेकिन मुझे काम करने में बड़ा मजा आया। मैं सालसा और चा चा चा सीखना चाहता था लेकिन समय नहीं मिला। लेकिन इस वीडियो में सालसा करने के बाद मेरा मन इसे सीखने को बहुत कर रहा है और मैं सीखूंगा।‘
अमित इस म्यूजिक वीडियो के पहले भी दो म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं। ‘मानो या ना मानो’ और ‘मन में हैं विश्वास’ जैसे धारावाहिकों में भी वे अपने अभिनय के जौहर दिखा चुके हैं।

अमित कहते हैं कि उन्हें कई धारावाहिकों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। लेकिन मेरे लिए मुख्य किरदार निभाने के बजाय चरित्र का मजबूत होना ज्यादा मायने रखता है। मेरी रफ्तार भले ही धीमी हैं, लेकिन मुझे पता है कि मेरा आने वाला कल अच्छा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi