Television Articles %e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%85%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82 %e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be 112022700175_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमाल की अदाकारा हैं रुबिना

Advertiesment
रुबिना दलाइक
PR


रुबिना दलाइक छोटी बहू में कान्हा और राधिका के दोहरे किरदार से वाहवाही बटोर रही हैं। ‍‍हिमाचल सुंदरी और मशहूर टीवी कलाकार रुबिना जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'छोटी बहू' में अपने दोहरे अभिनय से टीवी जगत से मिल रही प्रशंसाओं से सातवे आसमान पर हैं। इस धारावाहिक में पटकथा की मांग है कि रुबिना को राधिका (एक इंसान) और कान्हा (भगवान) दोनों का ही रोल साथ-साथ निभाना है।

प्रोडक्शन हाऊस से एक सूत्र ने बताया कि हमारे पास रुबिना की इस दमदार परफॉर्मेन्स की तारीफ के लिए इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों और दर्शकों के फोन और ई-मेल का बाढ़ सी आ गई है। एक समय में उनके कान्हा और राधिका के दोहरे ‍‍चित्रण के कारण ही इतने रिव्यूज मिल रहे हैं। दर्शक उनके अभिनय की सराहना कर रहे हैं और इस स्टोरीलाइन ने व्यूअरशिप को बढ़ा दिया है।

अभिनेता अमन वर्मा जो कि शो में रुबिना के को-स्टार रह चुके हैं उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि जिस तरह से रुबिना राधिका से कान्हा और कान्हा से राधिका के कैरेक्टर में स्विच करती हैं वह वाकई सराहनीय है और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं।

रुबिना को कृतिका सेंगर के रूप में एक प्रशंसक और मिल गया है। कृतिका जी टीवी के शो पुनर्विवाह में नजर आ रही हैं। वे कहती हैं कि छोटी बहू ‍सिर्फ एक आदमी और औरत के बीच प्यार की कहानी है जबकि झांसी अपने देश के प्रति प्यार की कहानी थी।

झांसी युद्धक्षेत्र में जज्बे का परिमाण था जबकि छोटी बहू प्यार में एक जोड़े के परीक्षण और क्लेशों से डील करता है। मेरे सारे उग्र सिक्वेंस के बाद मैं हमेशा अपने कमरे का रुख करती हूं और क्यूट एंड स्वीट लव स्टोरीज का आनंद उठाती हूं और यही वजह है कि छोटी बहू मेरी नजर में आया। रुबिना एक ही समय पर कान्हा और राधिका के रोल को बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभा रही है।

आज की गला काट प्रतियोगिता में जहां मुख्य अभिनेत्रियां एक-दूसरे की दुश्मन बनी रहती हैं और लड़ाइयों में लगी रहती हैं ऐसे में एक लीड एक्ट्रेस से प्रशंसा के शब्द सुनना बहुत ही अच्छा है। यह जानने के बाद रुबिना अपनी खुशी को रोक नहीं पा रही हैं और वे कहती हैं कि कृतिका का इस तरह तारीफ करना बहुत अच्छा है। ऑन स्क्रीन वे बहुत अच्छी अदाकारा हैं और रियल लाइफ में सबसे कूल रहने वाली अभिनेत्री हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi