Television Articles %e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a3 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%9a%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80 108120200076_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किरण की कचहरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें किरण बेदी
PR
किरण बेदी का बहुचर्चित शो ‘आपकी कचहरी किरण के साथ’ स्टार प्लस पर 1 दिसंबर से आरंभ हुआ। इस शो में किरण लोगों के विवादों का समाधान करती हुई नजर आईं। साथ ही उन्होंने मामले से जुड़े कानून और अधिकारों के बारे में आम लोगों को बताया। एक तरह से यह समानांतर अदालत है।

कुछ इस तरह की न्याय व्यवस्था फिल्मों में दिखाई दी थी। धर्मेन्द्र और विनोद खन्ना ‘तीसरी अदालत’ और ‘आखिरी अदालत’ में खुद न्याय करते हुए दिखाई दिए थे। ये बात और है कि वो हिंसा का सहारा लेते थे।

पहले एपिसोड में पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े का मामला लिया गया। पति की कम कमाई, बच्चा न होना और सास-बहू का विवाद जैसी आम समस्याएँ दोनों के मध्य थी। किरण ने दोनों को सुनकर फैसला दिया। स्टार प्लस की ओर से पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई और इसी वजह से दोनों ने साथ में रहना मंजूर किया। आर्थिक मदद के साथ-साथ त्वरित निर्णय का आकर्षण लोगों को इस कार्यक्रम की ओर आकर्षित कर सकता है।

मनोरंजन की तलाश में टीवी देखने वाले दर्शक जरूर इस कार्यक्रम से दूर रहेंगे, लेकिन यह कार्यक्रम उन लोगों को अच्‍छा लग सकता है, जिनके विवाद चल रहे हो या फिर वे कानून के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए उत्सुक हों।

पहले एपिसोड के बाद राय देना जल्दबाजी होगी, कुछ एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही पता चलेगा कि यह कार्यक्रम कितना उपयोगी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi