Television Articles %e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%95 112022300195_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जमुना पार : नया धारावाहिक

इमैजिन पर 27 फरवरी से

Advertiesment
जमुना पार
PR


इमैजिन पर 27 फरवरी से शुरू होने जा रहे धारावाहिक ‘जमुना पार’ ऐसे दो लोगों की प्रेम कहानी है जिनमें सांस्कृतिक भिन्नताएं हैं। यह विधि और बीजू की कहानी है। विधि मल्होत्रा दक्षिण दिल्ली के अभिजात्य इलाके में अपने पिता, सौतेली नानी, सौतेली मां और सौतेली मां के साथ रहती है। वह पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।

दूसरी ओर बिजू काटेवा जमुना पार दिल्ली में दादा-दादी, माता-पिता, भाई और ताऊ-ताई के साथ रहता है। बिजू लापरवाह और अपनी शर्तों पर जीने वाला बंदा है। पारिवारिक कारोबार में वह हाथ बंटाता है। दो अलग-अलग पृष्ठभूमि, माहौल और संस्कृति से आए लोग मिलते हैं तब उनमें प्यार हो जाता है। यह प्यार इनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है।

धारावाहिक में दिखाया जाएगा कि एक-दूसरे से बिलकुल विपरीत व्यक्तित्व, जीवनशैली और परिवारों के कारण उन्हें अपना प्यार कायम रखने के लिए कई चुनौतियों से गुजरना पड़ता है और बलिदान भी करना पड़ता है।

शो में विधि की भूमिका निभा रही विधि प्रकाश कहती हैं ‘इस शो के लिए मेरा चुना जाना सपने के सच होने जैसा है। मैं अपने किरदार को वास्तविक बनाने की पूरी कोशिश करूंगी।‘ बिजू का रोल अदा कर रहे अंकुर शर्मा कहते हैं ‘जमुना पार एक साधारण प्रेम कहानी है और इस शो की सादगी ही इसकी खूबसूरती है। मुझे पूरा विश्वास है कि लोग इस शो के साथ लगाव महसूस करेंगे।‘

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi