Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पायल पर अश्लीलता का आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिग बॉस
‘बिग बॉस’ के से कोई भी इस घर से बाहर नहीं जाना चाहता, लेकिन जैसे ही कोई प्रतियोगिता को घर से बेदखल किया जाता है वो बाहर आकर नकली मु्स्कान के साथ कहता है कि मैं बहुत खुश हूँ। यही बात पायल रोहतगी भी इन दिनों कह रही हैं, जिन्हें ‘बिग बॉस’ का घर छोड़ना पड़ा।

पायल के रूखे व्यवहार के चलते उनकी दोस्ती बिग बॉस के किसी भी हाउस मेट्स के साथ नहीं हुई। उन्हें हमेशा इस बात का भान रहा कि कैमरे की आँख से उन्हें दुनिया देख रही है, इसलिए वे हमेशा सावधान रही।

खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप करती रही और पूरे समय उन्होंने नकली चेहरा लगाए रखा। इसी बात ने बिग बॉस में रहने वाले अन्य प्रतियोगियों से उनको दूर रखा। उनकी न लड़कियाँ दोस्त बन पाईं और न ही लड़के। कुल मिलाकर राहुल ही उनके निकट रहे।

राहुल महाजन और पायल का रिश्ता भी किसी को समझ में नहीं आया। पायल बाहर निकल कर कह रही हैं कि वे राहुल की दोस्त हैं, लेकिन उनकी हरकतें कुछ और बयां करती हैं।

पायल ने जब राहुल से मसाज करवाई तो इस बात को रियलिटी शो वालों ने खूब भुनाया और अश्लीलता की माँग करते हुए अदालत की भी शरण ली। बाहर आने पर पायल इसे एक सामान्य बात बता रही हैं और उन्हें इसमें कुछ गलत नजर नहीं आ रहा है।

पायल और संभावना सेठ में बिलकुल भी नहीं पटी और दोनों ने अपने स्तर से नीचे उतरकर गाली-गलौच के साथ लड़ाई की। ‘आखरी सलाम’ में संभावना और पायल दोनों को बुलाया गया था। पायल अभिनीत सी-ग्रेड फिल्मों के नाम संभावना लिखकर लाई थी और उन्होंने पायल की जमकर खबर ली।

पायल के बाहर जाने से राहुल महाजन का एक समर्थक और कम हो गया। राजा के समर्थकों की संख्या ज्यादा है। वे हर बार राहुल महाजन का नाम नॉमिनेशन में लेते हैं, लेकिन जनता राहुल को हर बार ज्यादा वोट देती है। लगातार चार सप्ताह से राहुल को ज्यादा वोट मिल रहे हैं जो उनकी लोकप्रियता की ओर इंगित करते हैं। शायद राहुल की हरकतें जनता को पसंद आ रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi