Television Articles %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b5%e0%a4%a7%e0%a5%82 %e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8 %e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80 %e0%a4%86%e0%a4%a8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80 110063000045_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बालिका वधू : कौन बनेगी आनंदी?

Advertiesment
बालिका वधू

लोकप्रिय धारावाहिक ‘बालिका वधू’ की कहानी को पाँच वर्ष आगे बढ़ाया जा रहा है इस वजह से आनंदी बनी अविका गौर की जगह नई अभिनेत्री ली जाएगी। तीन अभिनेत्रियों को चुना गया है जिसमें से एक बनेगी आनंदी

प्रत्युशा बैनर्जी

PR

जमशेदपुर की रहने वाली प्रत्युशा 19 वर्ष की हैं और पाँच वर्ष पहले ही मुंबई आईं। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे आनंदी बनने की दावेदार बनेंगी। क्लासिकल डांसर और बॉस्केटबॉल प्लेयर प्रत्युशा कहती हैं ‘छोटी-सी लड़की आनंदी हर परिवार की सदस्य की तरह है। मेरी दादी माँ उसकी बहुत बड़ी प्रशंसक है। आनंदी ‍बनने का मुझे मौका मिले इससे बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता।'

केतकी चितल

webdunia

PR

मुंबई की केतकी एक कुशल डांसर हैं। उन्होंने पहले कभी अभिनय नहीं किया है और हो सकता है कि उन्हें आनंदी के किरदार को निभाना के अवसर मिले। वे कहती हैं ‘मैं कैसा फील कर रही हूँ यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मेरे दावेदार हूँ यह सोचकर ही मेरे माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं।‘

निवेदिततिवार

webdunia

PR

फैजाबाद की रहने वाली निवेदिता को क्रिएटिव वर्क बहुत पसंद है। हिंदी और अँग्रेजी में वे कविता लिखती हैं और भविष्य में बच्चों के लिए फिल्में बनाना चाहती हैं। 20 वर्ष की निवेदिता को उम्मीद है कि वे ही नई आनंदी बनेंगी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi