Television Articles %e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97 %e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b8 5 %e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8 %e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%9c 112010400261_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस 5 : कौन बनेगा सरताज?

Advertiesment
बिग बॉस 5

बिग बॉस 5 के विजेता का नाम घोषित होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। इस बार पांच फाइनलिस्ट अंतिम दौर तक पहुंचे हैं जिनमें दो लड़कियां हैं और तीन लड़के। आकाशदीप सहगल उर्फ स्काय, सिद्धार्थ भारद्वाज, अमर उपाध्याय, जूही परमार और महक चहल में से किसी एक को विजेता बनने का गौरव मिलेगा, जबकि बाकी चार इतने पास आकर भी दूर रह जाएंगे।

जूही परमार

PR

जूही परमार एकमात्र ऐसी प्रतियोगी हैं जो पहले दिन से अब तक टिकी हुई हैं। उनके बाकी प्रतिद्वंद्वी वाइल्ड कार्ड के जरिये या शो के बीच से आए हैं। अब तक बिग बॉस जीतने वालों की लिस्ट को देखा जाए तो पता चलता है कि लोग बड़बोले या विवादस्पद व्यक्ति को पसंद नहीं करते हैं। इस लिहाज से जूही परमार सबसे सशक्त दावेदार हैं। जूही ने हमेशा अपने आपको विवादों से दूर रखने की कोशिश की। गालियां नहीं बकी। सभी से मेलजोल रखने की कोशिश की। उनके प्रतिद्वंद्वी भी मानते हैं कि वे सबसे सशक्त दावेदार हैं।


महक चहल

webdunia

PR

कई लोगों का मानना है कि महक चहल को सलमान खान का समर्थन प्राप्त है। उनकी वजह से ही महक की फिर शो में एंट्री हुई है, हालांकि महक को दोबारा बिग बॉस में भेजने के लिए लोगों ने ही वोट दिए। महक स्पष्टवादी है। जो दिल में आता है बोल देती है। इस कारण कई बार उनकी लड़ाई भी हुई। कई बार वे नॉमिनेट हुईं, लेकिन लोगों के वोटों के जरिये लंबे समय तक टिकी रहीं। वे चौंकाने वाला परिणाम दे सकती हैं।


आकाशदीप सहगल उर्फ स्काय

webdunia

PR

स्काय के व्यवहार के बारे में पूर्वानुमान लगाना बहुत मुश्किल है। अपने इसी व्यवहार के कारण उन्हें लोकप्रियता भी मिलती है और अलोकप्रिय होने का भी यही कारण है। स्काय कब किससे झगड़ पड़े कहा नहीं जा सकता। शायद उनके इसी बर्ताव के कारण वे यहां तक का सफर तय कर पाए हैं। संजय दत्त के सामने वे तमीज से पेश नहीं आए थे और सलमान ने घर के अंदर जाकर उन्हें फटकार लगाई थी। तब से वे थोड़े सुधर गए हैं। वैसे वे कभी मजबूत दावेदार नहीं माने गए हैं, लेकिन उनका यहां तक पहुंचना ये साबित करता है कि उन्हें पसंद किया जाता है।


अमर उपाध्याय

webdunia

PR

’सास भी कभी बहू थी’ के दौरान अमर उपाध्याय की लोकप्रियता ऊंचाइयों पर थी। फिल्मों के चक्कर में वे टीवी पर जमे-जमाए करियर से हाथ धो बैठे। बिग बॉस में उन्होंने इसी वजह से हिस्सा लिया कि लोग उन्हें फिर पहचानने लगे। अमर बड़ी सफाई और योजनाबद्ध तरीके से बिग बॉस में गेम खेल रहे हैं। कम बोलने वाले अमर यहां तक तो पहुंच गए हैं, लेकिन जनता उन्हें कितना पसंद करती है इसका पता आने वाले दिनों में चलेगा।


सिद्धार्थ भारद्वाज

webdunia

PR

सिद्धार्थ सबसे युवा सदस्य हैं। एमटीवी स्पिलिट्सविला के विजेता रह चुके हैं। वीजे है। युवाओं में लोकप्रियता का लाभ उन्हें मिल सकता है। हालांकि बिग बॉस में वे अपनी छाप नहीं छोड़ सके। पहले स्काय के आगे-पीछे घूमते रहे और बाद में उनसे विवाद कर बैठे। संजय दत्त और सलमान की डांट भी उन्हें पड़ी। जूही के बाद और लड़कों में उनका दावा सबसे मजबूत नजर आता है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi