शक्ति कपूर से कई लोगों को जलन हो रही है। बिग बॉस शो में वे अकेले पुरुष हैं और खूबसूरत हसीनाओं से घिर हुए हैं। हालांकि शक्ति अपनी चिरपरिचित अदा ‘आऊ’ दोहराते रहे, लेकिन इतनी सारी महिलाओं को देख वे थोड़े डरे हुए भी हैं। बिग बॉस 5 के प्रतियोगियों में खास बात यह देखने को मिली कि इस बार कई हसीन चेहरे हैं। इनमें से कुछ मॉडल और एक्ट्रेस हैं जो परदे पर अपनी बोल्डनेस दिखाती रही हैं।
पूजा मिश्रा
27 वर्षीय पूजा एक मॉडल और वीजे हैं। वे काफी तेज-तर्रार मानी जाती हैं। पहले ही दिन वे निहिता बिस्वास से थोड़ा नाराज हो गई थीं। उनके बोल्ड फोटो पिछले दिनों काफी चर्चा में थे।
श्रद्धा शर्मा
श्रद्धा (27 वर्ष) की लोकप्रियता यूपी और बिहार में ज्यादा है। यहां की एक हॉट हीरोइन अक्सर बिग बॉस का हिस्सा बनती रही है, चाहे वो श्वेता तिवारी हो या संभावना सेठ। वर्तमान में श्रद्धा की चर्चा राजा चौधरी के कारण है जिनकी वे गर्लफ्रेंड बताई जाती हैं। हालांकि श्रद्धा का कहना है कि उन्होंने कई दिनों से राजा से मुलाकात नहीं की। जिस गीत पर उन्होंने बिग बॉस 5 की लांचिंग पर नृत्य किया उसमें ‘राजा’ शब्द बार-बार आया। इसको लेकर सल्लू मियां और संजू बाबा ने श्रद्धा की खासी खिंचाई की।
पूजा बेदी
41 वर्ष की पूजा बेदी का व्यक्तितत्व अभी भी आकर्षक है। कबीर बेदी की बेटी बेहद बोल्ड और बिंदास है और उन्हें काबू में रख पाना घर वालों के लिए मुश्किल होगा। विष कन्या, जो जीता वही सिकंदर जैसी फिल्में कर चुकी पूजा कुछ रियलिटी शो का हिस्सा भी बन चुकी हैं।
महक चहल
महक चहल (32 वर्ष) नार्वे के एक रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। वांटेड और यमला पगला दीवाना जैसी सफल फिल्मों का भी वे हिस्सा बनी। व्यक्तिगत कारणों से वे नार्वे लौट गई थीं। अब बॉलीवुड में एक बार फिर वे अपने पैर जमाने के लिए आई हैं। बिग बॉस से बेहतर प्लेटफॉर्म और क्या हो सकता है। इसलिए अपनी महक फैलाने के लिए वे इसका हिस्सा बन गईं।
विदा समादाजई
33 वर्ष विदा मिस अफगान रह चुकी हैं। विदेशी और खूबसूरत होने के कारण संभवत: उन्हें इस शो में आने का लाइसेंस मिल गया।
सोनाली नागरानी
30 वर्षीय सोनाली की खूबसूरती से संजय दत्त और सलमान भी प्रभावित दिखे। वे टीवी एक्टर के अलावा आईपीएल की एंकरिंग भी कर चुकी हैं।