Television Articles %e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97 %e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b8 %e0%a4%94%e0%a4%b0 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5 109091200075_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस और बाबा रामदेव

Advertiesment
बिग बॉस
PR
‘बिग बॉस 3’ कुछ दिनों बाद शुरू होने वाला है। अमिताभ बच्चन को होस्ट के रूप में चुनकर इस कार्यक्रम के निर्माताओं ने टीवी की दुनिया में हलचल मचा दी है। बिग-बी का नाम किसी शो से जुड़ना उसकी टीआरपी बढ़ाने के लिए काफी है।

बिग बॉस के घर में कौन रहेगा, इसको लेकर कार्यक्रम के निर्माता माथापच्ची कर रहे हैं। दर्शकों से भी उन्होंने राय माँगी है कि वे किस सैलिब्रिटीज को बिग बॉस के घर के अंदर देखना चाहते हैं।

पिछले दिनों खबर आई कि योग की दुनिया के लोकप्रिय नाम बाबा रामदेव को बिग बॉस के निर्माताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संपर्क किया और बाबा ने सोच-विचार कर इंकार कर दिया है। हालाँकि इसकी पुष्टि न तो निर्माता ने की और न ही बाबा ने।

संभव है कि कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इस तरह की अफवाह फैलाई हो या बाबा से सचमुच में पूछा भी गया हो। पूछने में क्या जाता है? बाबा ने हाँ कह दिया तो एक अच्छा प्रतियोगी इस कार्यक्रम के निर्माता को मिल जाता।

सोचिए कि यदि बाबा इस कार्यक्रम में हिस्सा लें तो बिग बॉस के घर का कैसा माहौल होगा? क्या बाबा के सिद्धांतों का अन्य प्रतियोगियों पर असर होगा या उनके विचारों से बाबा प्रभावित होंगे।

पिछले दिनों समलैंगिक मुद्दे को लेकर बाबा और सेलिना जेटली में मीडिया के जरिये बहस हुई थी। यदि बाबा कार्यक्रम के लिए हाँ कह देते हैं तो सेलिना भी इस शो के लिए राजी हो जाए और विचारों की रोचक लड़ाई देखने को मिले।

कार्यक्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार बड़े नामों से संपर्क किया जा रहा है और इस शो से जुड़ने के लिए कई लोग उत्सुक भी हैं। लोकप्रिय और विवादास्पद लोगों को प्राथामिकता दी जा सकती है।

जब इस शो का पहला भाग प्रसारित हुआ था तो कई लोगों ने इसका हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर लोकप्रियता बढ़ती है और इसका फायदा भी मिलता है। राहुल महाजन, मोनिका बेदी, राजा चौधरी जैसे कई लोगों के करियर में बिग बॉस ने अहम भूमिका निभाई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi