Television Articles %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%81%e0%a4%9f%e0%a5%87 %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%a4%e0%a4%95%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%b0 110120600067_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भागोंवाली : बाँटे अपनी तकदीर

Advertiesment
भागोंवाली – बाँटे अपनी तकदीर
PR

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। दिन छोटे हो गए हैं और दर्शक अब टीवी के सामने जल्दी ही बैठ जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जी टीवी ने एक नए टाइम स्लॉट को शुरू किया है और कुछ नए धारावाहिक आरंभ किए हैं।

इनमें से एक है ‘भागोंवाली- बाँटे अपनी तकदीर’। सोमवार से शुक्रवार तक शाम 6 बजे से यह देखा जा सकता है। यह कहानी है सुंदर लड़की रुनझुन की। जिस किसी के पास वह जाती है, उसके लिए भाग्यशाली साबित हो जाती है।

बेचारी रुनझुन की किस्मत खुद उससे रूठी हुई है। वह अपने चाचा-चाची के साथ रहती है, लेकिन कोई उसकी भावनाओं को समझने वाला नहीं है। सभी उसे भाग्यशाली मानते हुए शोषण करते हैं। चाचा-चाची तो उसे शादी से वंचित करने के लिए ताले में बंद रखते हैं ताकि रुनझुन का भाग्य उनका साथ देता रहे। रुनझुन को इंतजार है उस राजकुमार का, जो उसे इस जालिम दुनिया से बचाए।

रुनझुन की भूमिका अदा कर रही हैं लखनऊ की रहने वाली निवेदिता तिवारी, जिनकी शक्ला विद्या बालन से मिलती-जुलती है। अभिनेत्री के साथ-साथ वे अच्छी ‍गायिका और लेखिका भी हैं।

उनके साथ गुड्डू शुक्ला की भूमिका में हैं हिमांशु मल्होत्रा, जो जी सिने स्टार की खोज 2004 में हिस्सा ले चुके हैं। साथ में रीता भादुड़ी और शशि किरण भी हैं। इस धारावाहिक का निर्माण खालिद समिधा और जय प्रोडक्शन ने मिलकर किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi