Television Articles %e0%a4%af%e0%a4%b9 %e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82 %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8 111032300044_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यह नहीं है देश की शान

Advertiesment
प्रीति जिंटा
एक आदमी मुँह में केरोसिन भरता है और मशाल पर फूँक मारकर मुँह से आग निकालता है। ये हुनर कभी करिश्मा दिखाने के लिए ठीक है। मगर बहुत ही फालतू सी चीज है। जब आतिशबाजी के बहुत तरीके मौजूद हैं तो इसकी क्या जरूरत? मगर एक संस्था है, जो इन फालतू कामों का भी ब्योरा रखती है और न सिर्फ ब्योरा रखती है, बल्कि रेकॉर्ड भी दर्ज करती है। एक बार मुँह में केरोसिन भरकर ज्यादा से ज्यादा बार "आग-फूँक" मारने का रेकॉर्ड एक भारतीय के नाम दर्ज हुआ है।

इसी संस्था ने भारत में एक टीवी शो में सहभागिता की है। प्रीति जिंटा इस शो को होस्ट कर रही हैं। कार्यक्रम आ रहा है कलर्स टीवी पर। इंडियन आइडल का खिताब जीत चुकी एक लड़की उल्टा लटककर गाना गाती है और पिछला रेकॉर्ड तोड़कर नया बनाती है। उल्टा लटककर आदमी रोए तो जँचता है। गाए तो नहीं जँचता।

तकलीफ इस बात की है कि ऐसी ऊल-जलूल बातों के रेकॉर्ड बनाए जाते हैं और इसे देश की शान से जोड़ा जाता है। मुँह से आग निकालने वाला कह रहा था कि मैं देश के लिए कुछ भी कर सकता हूँ। अपना देश किसी भी नागरिक से यह अपेक्षा नहीं रखता कि वो मुँह में केरोसिन भरकर आग उड़ाए। हाँ, यह अपेक्षा रखता है कि कोई भी नागरिक गरीबों को सबसिडी पर दिए जाने वाले नीले केरोसिन का गलत इस्तेमाल न करे (शो में नीला केरोसिन ही पिया जा रहा था)।

देश इस बात की भी अपेक्षा नहीं रखता कि कोई उल्टा लटककर गाना गाए। अगर कोई आदमी अपने नाखून सबसे ज्यादा लंबे कर ले तो देश को इससे क्या फायदा होगा? उल्टे देश को नुकसान होगा कि काम करने वाला एक आदमी नाखून लेकर ही बैठा हुआ है। इससे देश का गौरव कैसे बढ़ेगा कि विश्व में सबसे ज्यादा लंबे नाखून एक भारतीय के हैं? एक हद के बाद बढ़े हुए नाखून गंदे लगते हैं, चाहे उनकी कितनी भी देखभाल क्यों न की जाए।

कुछ लोग जीवन में कुछ नहीं कर पाते। उनकी बड़ी ख्वाहिश होती है कि लोग उनकी तरफ भी ध्यान दें। वे सचिन की तरह क्रिकेट नहीं खेल सकते। वे हुसैन की तरह पेंटिंग नहीं बना सकते। वे शाहरुख या अमिताभ की तरह अभिनय नहीं कर सकते। लिहाजा नाखून ही बढ़ाने लगते हैं। इसी तरह की और उल्टी-सीधी हरकतें करने लगते हैं। इन हरकतों के जरिए ये लोग जितना ध्यान पा जाएँ वही इनकी कमाई होती है।

प्रीति जिंटा का ये शो ऐसे ही प्रतिभागियों से भरा हुआ है। कम से कम देश का नाम इसमें इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इस तरह की हरकतों का एक शो "एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा" पहले भी आ चुका है। मगर वहाँ बहुत प्रतियोगियों का मखौल भी उड़ाया जाता था। यहाँ तो फराह खान का सेंस ऑफ ह्यूमर भी नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi