Television Articles %e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%b0 107092700038_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लता के सामने गाने का अवसर

Advertiesment
लता मंगेशकर स्टार वाइस ऑफ इंडिया
PR
लता मंगेशकर से मिलने का अवसर तो फिर ‍भी मिल सकता है, लेकिन उनके सामने गाने का मौका बिरलों को ही मिलता हैं। स्टार वाइस ऑफ इंडिया के टॉप फाइव प्रतियोगियों को यह सुनहरा अवसर मिला, जिसे वे ताउम्र याद रखेंगे।

उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि देश की सबसे महान गायिका लता से मिलने का अवसर उन्हें मिला रहा है। वे सब लता के घर गए और उनका आशीर्वाद लिया। लता ने न केवल उनका गायन सुना बल्कि उन्हें उपयोगी टिप्स भी दिएँ। लता ने कहा कि सभी अच्छा गाते हैं। आइए जाने लता से मिलकर उन्हें कैसा लगा?

webdunia
PR
इश्मीत सिंह : मैं जबरदस्त उत्साह से भरा हुआ था, लेकिन डर भी लग रहा था। मैं विश्वास ही नहीं कर पा रहा था कि मैं लता मंगेशकर जैसी महान गायिका के सामने खड़ा हूँ और वे मुझे गाते हुए सुन रही हैं। मैंने उनके चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। खुशी के मारे मेरे आँसू निकल आए।

अभिलाषा : मैं डरी हुई थी, नर्वस थी। मैं सोच रही थी कि मैं उनके सामने नहीं गा पाऊँगी। लेकिन जैसे ही हम उनके घर के अंदर पहुँचे उन्होंने हमें माँ की तरह प्यार दिया।

webdunia
PR
इरफान : मैं तो खुशी के मारे झूम रहा था कि मैं लताजी से मुलाकात करने जा रहा हूँ। उनके घर तक पहुँचने तक मैं ठीक-ठाक था। लेकिन लताजी को सामने पाकर घबराहट के मारे मेरा बुरा हाल हो गया। मेरे वैसे ही हालात हो गए जैसे परीक्षा देते समय परीक्षार्थी के होते हैं।

हर्षित और सुमित्रा : लताजी से मिलना किसी सपने के सच होने के समान था। उनसे मुलाकात करने के बाद भी ऐसा लग रहा था मानो हम सपनों की दुनिया में ही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi