Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान का ‘नाईट एंड एंजेल्स’

चीयरलीडर्स की खोज 28 फरवरी से

Advertiesment
हमें फॉलो करें नाईट एंड एंजेल्स
IFM
शाहरुख खान पक्के व्यावसायी बन गए हैं। आईपीएल शुरू होने वाला है और शाहरुख अपनी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के प्रमोशन में जुट गए हैं।

उनका एक रियलिटी शो 28 फरवरी से एनडीटीवी इमेजिन पर शुरू होने जा रहा है। इस शो के ‍जरिए शाहरुख क्रिकेट खिलाड़ी नहीं बल्कि चीयरलीडर्स खोज रहे हैं। चीयरलीडर्स तो वे एक दिन में चुन सकते हैं क्योंकि वे बॉलीवुड की हस्ती हैं। चाहे तो उनके लिए ये छोटा-सा काम उनके यार-दोस्त कर सकते हैं, लेकिन शाहरुख टीवी के जरिए ये काम कर रहे हैं। इसके दो फायदे हैं। पहला ये कि उनकी टीम का भरपूर प्रचार होगा और उनकी टीम की चीयरलीडर्स को लोग पहचानने लगेंगे। दूसरा, इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें मुनाफा भी होगा।

खोज चीयरलीडर्स कि की जा रही है, इसलिए कार्यक्रम में सिर्फ लड़कियाँ ही नजर आएँगी। 24 लड़कियों को देश के प्रमुख शहरों से चुन लिया गया है। इनमें से 6 लड़कियों का चयन जनता और कार्यक्रम के जज मिलकर करेंगे।

सौरव गाँगुली संन्यास ले चुके हैं और उनके पास काफी समय है। साथ ही वे शाहरुख की टीम के कप्तान भी हैं। इसलिए परमानेंट जज की भूमिका वे निभाएँगे। उनके साथ हर एपिसोड में एक सैलिब्रिटी जज आएगा।

इनमें दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोरा खान जैसी अभिनेत्रियों के नाम हैं। संबंध भुनाना कोई शाहरुख से सीखे। ये सारी अभिनेत्रियाँ सिर्फ शाहरुख के कारण कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए राजी हुई हैं।

चीयरगर्ल्स बनने की दावेदार लड़कियों को चार टीमों में बाँटा जाएगा। हर लड़की को सुंदरता, व्यक्तित्व, क्रिकेट के प्रति प्यार और उनके डांस के आधार पर परखा जाएगा। 6 एपिसोड में चलने वाले इस शो को प्रत्येक शनिवार रात दस बजे देखा जा सकेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi