Television Articles %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9c 109102700022_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सारेगामापा मेगा चैलेंज

30 अक्टूबर से आरंभ

Advertiesment
सारेगामापा मेगा चैलेंज
PR
’सारेगामापा’ ज़ी टीवी के सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। ‘लिटिल चैंप्स’ की समाप्ति के बाद ‘सारेगामापा मेगाचैलेंज’ 30 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें वे प्रतिभागी नजर आएँगे जो इस कार्यक्रम का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीता। इस मेगा चैलेंज को भव्यता के साथ पेश किया जाएगा।

आठ टीमों में होगा मुकाबला
इस शो में आठ टीमों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, कोलकाता और असम) के बीच मुकाबला होगा। हर टीम में तीन सदस्य होंगे, जिसमें से एक कप्तान होगा। सात सप्ताह तक चलने वाले इस मेगा चैलेंज में हर सप्ताह दो टीमों के बीच मुकाबला होगा। जीतने वाली चार टीमों के बीच सेमीफाइनल और फिर फाइनल होगा।

1000 वाँ एपिसोड : गौरवशाली क्षण
ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइज़ेस लि. के सीओओ नितिन वैद्य कहते हैं ‘इस प्रतियोगी दौर में ‘सारेगामापा’ का वर्षों तक टिके रहना इसकी लोकप्रियता का सबूत है। ‘मेगा चैलेंज’ शो का फाइनल सारेमागामापा का एक हजारवाँ एपिसोड होगा। इस गौरवशाली अवसर को यादगार तरीके से मनाया जाएगा। हम इस मील के पत्थर को छूने जा रहे हैं और इसके पीछे हमारे सभी दर्शकों का हाथ है।‘

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi