Television Articles %e2%80%98%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80%e2%80%99 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%96 %e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6 110021800041_1.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‘देवी’ को शाहरुख पसंद

Advertiesment
देवी
PR
एनडीटीवी इमैजिन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘देवी’ की कहानी को अब पाँच वर्ष आगे बढ़ाया जा रहा है। 5 वर्ष में इस धारावाहिक के प्रमुख किरदार घसीटा और सुहागी की जिंदगी ही बदल गई। अपनी बेटी को उन्होंने ‘देवी’ का अवतार बताया और देवी दर्शन के नाम पर लोगों से उन्होंने पैसा ऐंठना शुरू कर दिया।

अब देवी पाँच वर्ष की हो गई है और यह किरदार निभाएँगी मुंबई में रहने वाली रीम शेख। रीम के चेहरे पर मासूमियत है और इसको देखते हुए ही उन्हें ऑडिशन के जरिये चुना गया।

चयन होने के बाद रीम ने यह धारावाहिक देखना शुरू किया और वे इसमें काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्हें कहानी के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी है और वे इस बात से भी वाकिफ हैं कि वे ‘देवी’ बनी हैं।

रीम के बारे में उसके पिता अनीस शेख बताते हैं कि वे अपनी बेटी के फोटो खींचते रहते हैं। उन्होंने एक पोर्टफोलियो तैयार करवाया जिसे देख उन्हें ‘देवी’ के निर्माताओं की ओर से बुलावा आया। रीम को उन्होंने कुछ लाइनें याद करने को दी। रीम ने उन संवादों को बेहतरीन तरीके से कैमरे के सामने बोला और उन्हें धारावाहिक में काम करने का असवर मिल गया। रीम ने अभिनय का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है और सेट पर जैसा बताया जा रहा है वैसा ही वे कर रही हैं।

अनीस के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला है। उन्होंने अपने ऑफिस से डेढ़ माह की छुट्टी ले ली है और वे सेट पर रीम के साथ मौजूद रहेंगे।

रीम का कहना है एक्टिंग की वजह से उसकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने इस धारावाहिक को स्वीकारने के पहले स्कूल से भी इजाजत ली। उनके पिता ने एक ट्यूटर रखा है ताकि उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो। रीम के मुताबिक उन्हें एक्टिंग करना अच्छा लगता है और अपने दोस्तों के बीच वे अभी से चर्चित हो गई हैं। उनके टीचर भी इस बात से बेहद खुश हैं।

जहाँ तक रीम के पसंदीदा कलाकार का सवाल है तो उन्हें शाहरुख खान बेहद पसंद है और वे उनकी हर फिल्म देखती हैं। क्या बड़ी होकर भी वे एक्टिंग में ही अपना करियर बनाएँगी? पूछने पर रीम कहती हैं ‘सबसे पहले मैं अच्छा इंसान बनना चाहूँगी।‘

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi