हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 21 मार्च को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे धरम वीर (ड्रामा): धरम और वीर को सतपाल धरम की मौत के डर से, दोनों के जन्म के समय ही दूर कर देता है। सालों बाद धरम लौट के आता है और सतपाल को चौंका देता है। सतपाल फिर से दोनों के बीच शत्रुता फैलाने का प्रयास करता है। अभिनेता: जीतेन्द्र, धर्मेन्द्र अभिनेत्री: जीनत अमान निर्देशक: मनमोहन देसाई
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे दीवाने हुए पागल (कॉमेडी): एक डॉन द्वारा किए गए मर्डर की चश्मदीद गवाह तान्या, दुबई चली जाती है। उसके पीछे उसका प्रेमी करन भी दुबई चला जाता है। हास्यास्पद परिस्थितियां तब निर्मित होती हैं, जब करन को पता चलता है कि तान्या के पीछे वो अकेला नहीं बल्कि डॉन भी दुबई आ चुका है। अभिनेता: अक्षय कुमार, परेश रावल अभिनेत्री: रिमी सेन निर्देशक: विक्रम भट्ट
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे बोल बच्चन (कॉमेडी): अब्बास तब समस्या में आ जाता है जब वह एक पुराने मन्दिर को तोड़ कर उसमे फंसे बच्चे को निकालता है। वो अपनी पहचान और नाम छुपाने की कोशिश करता है और इस कोशिश में उसे अनगिनत झूठों का सहारा लेना पड़ता है। अभिनेता: अजय देवगन, अभिषेक बच्चन अभिनेत्री: प्राची देसाई निर्देशक: रोहित शेट्टी
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे कृष (एक्शन): कृष एक लड़का जिसके पास सुपर पॉवर्स हैं, प्रिया से प्यार करने लगता है। वह उससे मिलने सिंगापुर चला जाता है। परिस्थितियां कुछ ऎसी बनती हैं कि उसे अपने पिता रोहित को बचाने के लिए सुपरहिरो का रूप लेना पड़ता है। अभिनेता: ऋतिक रोशन अभिनेत्री: प्रियंका चोपड़ा निर्देशक: राकेश रोशन
मैक्स (Max) रात 9.00 बजे किंग नं. 1 (एक्शन): एक बड़ी संपत्ति के वारिस को उसके चालाक रिश्तेदार संपत्ति से बेदखल कर देते हैं। उसका हमशक्ल डॉन, एक सिंगर के प्यार में पड़ जाता है और उसका दिल जीतने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन जाता है। अभिनेता: नागार्जुन अभिनेत्री: त्रिशा निर्देशक: श्रीनू वैतला
फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे हे राम (ड्रामा): भारत - पाकिस्तान के पार्टिशन के समय की कहानी जब एक आदमी साकेत की बीवी का रेप हो जाता है। वह महात्मा गांधी को मारने के लिए तैयार की गई गैंग में शामिल हो जाता है क्योंकि वे मुस्लिमों के साथ शांति बरतने की वकालत कर रहे थे। अभिनेता: कमल हासन, शाहरूख खान अभिनेत्री: रानी मुखर्जी निर्देशक: कमल हासन