Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (24 मार्च)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 24 मार्च को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Advertiesment
हमें फॉलो करें सनी देओल
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
गदर (ड्रामा): सन 1947 के दौरान भारत पाकिस्तान के बीच हुए पार्टिशन की कहानी। एक सिख ट्रक ड्रायवर, एक अमीर घर की मुस्लिम लड़की से प्यार करता है और शादी कर लेता है। मगर लड़की के घर वाले उन्हें धोखा देकर अलग कर देते हैं। दो प्यार करने वालो के संघर्ष की कहानी।
अभिनेता: सनी देओल अभिनेत्री: अमीषा पटेल निर्देशक: अनिल शर्मा

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
अग्नीपथ (एक्शन): एक आम आदमी विजय अंडरवर्ल्ड डॉन लाला से हाथ मिलाकर अपने पिता के कातिल कांचा से बदला लेता है।
अभिनेता: ऋतिक रोशन अभिनेत्री: प्रियंका चोपड़ा निर्देशक: करन मल्होत्रा

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
मर मिटेंगे (एक्शन): टोनी निहारिका से मिलता है और उसे गुंडो से बचाता है। कुछ समय बात चित्रा टोनी को किसी आदमी को जान से मारते हुए देखती है। मगर निहारिका और वह आदमी, टोनी कि पिछ्ली जिन्दगी से कुछ सम्बन्ध रखते हैं।
अभिनेता: एनटीआर राव जूनियर अभिनेत्री: तमन्ना भाटिया निर्देशक: रेड्डी सुरेन्दर

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
अनजाना अनजानी (रोमांस): कहानी है दो अजनबियों की जो अपनी अपनी जिन्दगी से हार चुके हैं। मिलकर वो करने का निश्चय करते हैं जो वो जिन्दगी में करना चाहते थे। इसी सफर में वे एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और उन्हें जीने का एक बहाना मिल जाता है।
अभिनेता: रणबीर कपूर अभिनेत्री: प्रियंका चोपड़ा निर्देशक: सिद्धार्थ आनन्द

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
3 ईडियट्स (ड्रामा): यह फिल्म कहानी है तीन कॉलेज दोस्तों फरहान, राजू और रेंचो की। उनके कॉलेज के चार सालों के फनी मोमेंट्स और अपने - अपने लक्ष्य को हासिल करने की कहानी।
अभिनेता: आमीर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी अभिनेत्री: करीना कपूर निर्देशक: राजकुमार हिरानी

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
मालामाल वीकली (क़ॉमेडी): जब एक लॉटरी वाले को यह पता चलता है कि सबसे बड़ा इनाम उसके द्वारा बेची गई लॉटरी को मिला है। तो वह खरीददार की खोज शुरू करता है और इस खोज में उसे पता चलता है कि इनाम पाने वाला मर चुका है।
अभिनेता: रितेश देशमुख, परेश रावल अभिनेत्री: रीमा सेन निर्देशक: प्रियदर्शन

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi