Television Guide %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a5%9b 24 %e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a8 113062200053_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (24 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 24 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Advertiesment
जी सिनेमा
WD
WD
जी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
तिरंगा (एक्शन): हरीश अपने पिता की आंखों के सामने हुई हत्या के बाद अपराधियों से बदला लेना चाहता है। उसे एक महिला की हत्या के केस में झूठा फंसा दिया जाता है। क्या वह कभी अपना लक्ष्य पूरा कर पाएगा?
कलाकार: नाना पाटेकर, ममता कुलकर्णी, मनोहर सिंह, राजकुमार निर्देशक: मेहुल कुमार

जी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
उफ क्या जादू मोहब्बत है (रोमांस): परी और यश एक दूसरे से प्यार करते हैं। यश को किसी गलत इल्जाम में फंसा दिया जाता है। परंतु परी उसके साथ हरदम रहती है और उसका साथ देती है।
कलाकार: पूजा कंवल, समीर दत्तानी निर्देशक: मनोज जे भाटिया

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
रागादा (एक्शन): एक लड़का सत्या हैदराबाद काम करने आता है और गैंगस्टर के साथ काम करना शुरू कर देता है। पेडन्ना, सत्या के रास्ते में रूकावट पैदा करता है। सत्या पेडन्ना के सभी दुश्मनों को मार डालता है।
कलाकार: नागार्जुन, अनुष्का, प्रियामिनी, रघु बाबू निर्देशक: वीरू पोटला

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दे दना दन (कॉमेडी): दो गरीब दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड्स को घुमाने के लिए पैसा कमाना चाहते हैं। अब इस चाह में वे एक महिला के कुत्ते का अपहरण कर लेते हैं। वह कुत्ता उनके पास से भाग निकलता है जिससे हास्यास्पद परिस्थितियां निर्मित होती हैं।
कलाकार: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ निर्देशक: प्रियदर्शन

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
गोलमाल (कॉमेडी): चार बेरोजगार दोस्तों की कहानी जो मिलकर एक अमीर परंतु अंधे युगल को बेवकूफ बनाते हैं। उनमें से एक युगल का विदेश से लौटा पोता बन जाता है।
कलाकार: अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी निर्देशक: रोहित शेट्टी

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
गैर (ड्रामा): एक बच्चे को अमीर परिवार पाल पोस कर बड़ा करता है। बड़ा होने पर वह उनका कारोबार संभालने लगता है। परेशानी तब आ जाती है जब उनका असली बेटा जायदाद पर अपना हक जताने लगता है।
कलाकार: अजय देवगन, रवीना टंडन, रीना रॉय निर्देशक: अशोक गायकवाड़

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi