Television Guide %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80 %e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae %e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a5%9b 7 %e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b2 113040600053_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (7 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 7 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Advertiesment
ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 8.00 बजे
हम साथ साथ हैं (ड्रामा): रामकिशन और उनकी पत्नी ममता अपने तीन बेटों विवेक, प्रेम और विनोद के साथ रहते हैं। अपनी गोद ली हुई संतान विवेक को ममता संपत्ति से बेदखल करने के उद्देश्य से घर से दूर भेज देती है। क्या विवेक को उसका हक मिल पाता है?
कलाकार: सैफ अली खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, सोनाली बेन्द्रे निर्देशक: सूरज बड़जात्या

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
प्लेयर्स (थ्रिलर): एक चोर, एक लड़की, मेकअप आर्टिस्ट और हेकर मिलकर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी चोरी करने का प्लान बनाते हैं। उनकी योजना रोमानिया का गोल्ड चुराने की होती है।
कलाकार: सोनम कपूर, विनोद खन्ना, बिपाशा बसु, बॉबी देओल निर्देशक: अब्बास मस्तान

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
बोल बच्चन (कॉमेडी): अब्बास पूर्वजों के मंदिर को, एक बच्चे को बचाने के लिए तोड़ कर देता है और परेशानी में आ जाता है। वह अपनी पहचान छुपाने के उद्देश्य से अपना झूठा नाम बताता है। यह सब फिल्म में कई हास्यास्पद घटनाओं को जन्म देता है।
कलाकार: अजय देवगन, प्राची देसाई निर्देशक: रोहित शेट्टी

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
पटियाला हाउस (ड्रामा): गट्टू को क़्रिकेट से बेहद लगाव है मगर उसके पिता को क्रिकेट बिल्कुल पसंद नहीं। जब गट्टू को एक टीम के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है तो वह अपने पिता के आदेशों और अपने जूनून के बीच फंस जाता है।
कलाकार: अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा निर्देशक: निखिल अडवाणी

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
चोरी चोरी चुपके चुपके (रोमांस): एक प्रेम त्रिकोणीय फिल्म, जिसमें एक युगल बच्चा प्राप्त करने के लिए किराए की मां को अपने घर लेकर आते हैं। मुश्किल तब हो जाती है जब वही मां बच्चे के पिता से प्यार करने लगती है।
कलाकार: प्रीति जिंटा, सलमान खान, रानी मुखर्जी निर्देशक: अब्बास मस्तान

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi