Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय का ‘फियर फेक्टर’

Advertiesment
हमें फॉलो करें अक्षय कुमार फियर फेक्टर
शाहरुख और सलमान के बाद अक्षय कुमार भी टेलीविजन से जुड़ गए हैं। वे ‘फियर फेक्टर’ नामक शो का संचालन करेंगे। इस शो का पूर्व में संचालन मुकुल देव करते थे। इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को कई खतरनाक स्टंट करना पड़ते हैं।

इस शो का आकर्षण बढ़ाने के लिए इस शो के निर्माता ने प्रतियोगियों के रूप में बॉलीवुड की कुछ नायिकाओं से बात की थी। इनमें नेहा धूपिया, सेलिना जेटली और आयशा टाकिया प्रमुख हैं।

सभी नायिकाओं ने इस शो में भाग लेने से इंकार कर दिया है। वे खतरनाक स्टंट तो करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें इस शो में भाग लेने के लिए बेहद कम राशि दी जा रही थी। वे जितनी राशि चाहती है उतनी राशि निर्माता नहीं देना चाहता। शायद अक्षय को ही अब कुछ करना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi